CM Tractor Yojana: यानि मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना विशेष रूप से झारखंड राज्य के किसानों के लिए झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह एक राज्य-स्तरीय कृषि सहायता कार्यक्रम है। इसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू किया गया था ताकि छोटे किसान नए टेक्नोलॉजी के कृषि उपकरणों को किफ़ायती दाम में प्राप्त कर सकें और उपयोग कर सके।

झारखंड में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना (CM Tractor Yojana) की शुरुआत 10 फरवरी 2024 को की गई थी। राज्य सरकार ने इसे कैबिनेट की मंज़ूरी लेकर लागू किया है।
CM Tractor Yojana की विशेषताएँ
इस योजना की निम्न विशेषताएं हैं :–
- ट्रैक्टर परबी50% सब्सिडी
किसान को हर तरह के ट्रैक्टर की आधी कीमत की सब्सिडी दी जाती है।
- कृषि उपकरणों पर 80% सब्सिडी
यदि किसान 10 लाख तक की खरीदारी करता है तो ट्रैक्टर के साथ दो कृषि उपकरण खरीदने पर किसानों को 80% तक की सब्सिडी मिलती है।
- एक किसान को ₹10 लाख तक समर्थन
एक किसान को ट्रैक्टर और दो कृषि उपकरणों के एक साथ खरीद करने पर ₹10 लाख तक सहायता मिलती है, जिसमें अधिकतम ₹5 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है।
CM Tractor Yojana के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित एलिजिबिलिटी होना अनिवार्य है :–
- व्यक्ति झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- खेती करने के लिए कम से कम 10 एकड़ जमीन होना चाहिए।
- ट्रैक्टर चलाने के लिए Valid ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- इस योजना के लिए किसान समूह, स्वयं सहायता समूह (SHG), पानी पंचायत आदि भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए समूह में 10 एकड़ भूमि और योग्य सदस्यों की मौजूदगी होनी चाहिए।
CM Tractor Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
इसी योजना में अप्लाई करने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है :–
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल (आधार से लिंक)
- खेत संबंधी कागजात
- निवास प्रमाण पत्र
CM Tractor Yojana के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस
इस योजना के लिए आप दो तरीके से अप्लाई कर सकते हैं :–
- ऑफ़लाइन
- आप क्षेत्रीय भूमि संरक्षण कार्यालय या जिला कृषि/पशुपालन विभाग से Application फॉर्म प्राप्त करें।
- दी गई Last Date से पहले फॉर्म भरकर जमा करें।
- जिला स्तरीय समिति द्वारा सारी वेरिफिकेशन कर के Candidate को चुना जाता है।
किसानों को कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम
कल यानि 26 जून 2025 को झारखंड के रांची जिले में स्थित हरिवंश टांडा भगत इनडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने इस योजना के तहत 4 करोड रुपए की राशि के उपकरण किसानों में बांटे हैं।
इसमें किसानों को बड़ा ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर, नॉर्मल पंप सेट, सोलर पंप सेट जैसे कृषि उपकरण बांटे गए हैं। यह योजना खेती को आसान बनाने के साथ-साथ समय और मेहनत की भी बचत करती है। रांची में किए गए इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई।
इस योजना के तहत अब तक 2100 किसानों को लाभ दिया जा चुका है। इस योजना का लक्ष्य 8000 किसानों को लाभ देना है। बीच में इस योजना को बंद कर दिया गया था परंतु कृषि मंत्री ने इसे फिर से शुरू किया है।